

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट
जालंधर: शहर के मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह को हाल ही में डिप्लोमा प्रोग्राम इलेक्ट्रिकल और फार्मेसी में एनबीए एक्रीडिएशन के लिए मुंबई में हाउसफुल और गोलमाल सीरीज के मशहूर बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े से पंजाब में बेस्ट पॉलिटेक्निक का अवार्ड मिला। यह कार्यक्रम एमिनेंट रिसर्च टीम मुंबई की ओर से आयोजित किया गया था। प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने इस कार्यक्रम की शुरुआत में कॉलेज की विशेष गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 2006-2009 तक इस कॉलेज को चार प्रोग्राम में एनबीए एक्रीडिएशन भी मिला था और अब इसे 30.6.2027 तक के प्रोग्राम में एक्रीडिएशन मिल गया है और यह उपलब्धि हासिल करने वाला यह पंजाब का पहला पॉलिटेक्निक कॉलेज बन गया है।
इस कॉलेज को केंद्रीय संगठन एनआईटीटीएआर चंडीगढ़ की ओर से पांच बार उत्तर भारत में बेस्ट पॉलिटेक्निक का खिताब भी मिल चुका है। प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय कॉलेज के मेहनती स्टाफ, विद्यार्थियों, पूर्व विद्यार्थियों और डीएवी प्रबंधन को जाता है। कॉलेज में 2025-26 के लिए दाखिले जोरों पर चल रहे हैं। कई प्रोग्राम में सीटें भर चुकी हैं और कुछ खाली सीटों के लिए रजिस्ट्रेशन और दाखिले चल रहे हैं। दसवीं पास, +2 पास, वोकेशनल या आईटीआई के विद्यार्थी कॉलेज में प्रवेश ले सकते हैं। प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने यह भी कहा कि इस साल दो और प्रोग्राम मान्यता के लिए आवेदन किए जाएंगे।
