Sunday, September 8, 2024
Home weather पंजाब में जल्द लोगों को मिल सकती है गर्मी से राहत, 21 जुलाई से एक्टिव होगा मानसून

पंजाब में जल्द लोगों को मिल सकती है गर्मी से राहत, 21 जुलाई से एक्टिव होगा मानसून

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

पंजाब: राज्य में बढ़ती गर्मी और उमस के चलते लोग परेशान हो रहे हैं। पंजाब में मानसून सीजन होने के बावजूद भी बारिश न होने के चलते तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। बारिश न होने के चलते फिर कई राज्यों में तापमान 40 के करीब पहुंच गया है। इस बीच अब मौसम विभाग ने मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और लुधियाना के साथ-साथ चंडीगढ़ में आज 10 बजे तक बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के अनुसार आज पंजाब में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लेकिन फिर भी कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं। IMD के अनुसार हिमाचल से सटे 8 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में आज बारिश के आसार हैं। जबकि अन्य राज्यों में बारिश की संभावना 25% से भी कम है।

जानकारी के अनुसार पंजाब में मानसून की धीमी गति के पीछे बंगाल की खाड़ी में दबाव और पश्चिमी विक्षोभ का कमजोर होना है। लेकिन 21 जुलाई के पूर्वानुमान के अनुसार अगर बंगाल की खाड़ी का असर कम हुआ तो पंजाब में 22 जुलाई से बारिश देखने को मिल सकती है। जिसके बाद पंजाब में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और धान की खेती के लिए भी अच्छा रहेगा।

You may also like

Leave a Comment