बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर मानव सहयोग स्कूल में विशेष प्रार्थना सभा का हुआ आयोजन

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

जालंधर: मानव सहयोग स्कूल जालंधर में 1 फरवरी 2025 को “बसंत पंचमी” के शुभ अवसर पर एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सबसे पहले ज्ञान की देवी सरस्वती माता की वंदना से हुई। कार्यक्रम में विद्यालय प्रमुख सपना कुमार के साथ सभी छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित थे।

इस शुभ अवसर पर देवी सरस्वती को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए सभी अध्यापकों और विद्यार्थियों ने नमन किया। नन्ही बालिकाओं ने भी देवी सरस्वती के सम्मान में नृत्य प्रस्तुत करते हुए शुभाशीष प्राप्त की। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सपना कुमार द्वारा सभी विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए उन्हें इस त्यौहार को सादगी के साथ मनाने के लिए प्रेरित किया तथा पतंगबाजी करते समय चाइनीज डोर का प्रयोग न करने की बात भी कही।

Related posts

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स ने विश्व पर्यावरण दिवस पर अनुपयोगी प्लास्टिक बोतलों को हरित जीवन में बदलने का दिया संदेश

PCMSD कॉलेज की NCC यूनिट ने जोश के साथ मनाया World Environment Day

PCMSD कॉलेज ने ANO प्रिया महाजन के NCC में मेजर बनने का मनाया जश्न