HMV कॉलेज की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में हासिल किए सबसे ज़्यादा SGPA

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

जालंधर: शहर के हंसराज महिला महाविद्यालय के पॉलिटिकल साइंस डिपार्टमेंट की छात्राओं ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करके कॉलेज का नाम रोशन किया। बीए पॉलिटिकल साइंस ऑनर्स सेमेस्टर V में, जाह्नवी, पलक, योगिता, मेघना नड्डा, यशस्वो शोरी, विश्व कीर्ति, भूमिका पांडे, जसमीत कौर, लवप्रीत कौर, शिवाक्षी, किरणदीप कौर और बिस्मा बानू इन सभी ने 8.00 एसजीपीए हासिल किया।

इस अवसर पर कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. एकता खोसला ने छात्राओं को उनकी इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी और छात्राओं व डिपार्टमेंट के फैकल्टी सदस्यों की कड़ी मेहनत की सराहना की। उन्होंने छात्राओं को भविष्य में भी इसी लगन और मेहनत के साथ बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर विभागाध्यक्षा अलका शर्मा और सहायक प्रोफेसर डॉ. जीवन देवी ने भो छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।

Related posts

सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न शाखाओं के विद्यार्थियों ने दैनिक जीवन में गणित के महत्व पर आयोजित की एक्टिविटी

HMV कॉलेज की छात्रा ने संस्थान का नाम किया रोशन

सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस पैरामेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में बनकर उभरा छात्रों की पहली पसंद