Daily Horoscope : शनिवार के दिन आज इन 5 राशियों पर बनी रहेगी शनिदेव महाराज की कृपा दृष्टि, करें ये उपाय…

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

मेष राशि (Aries) आज का दिन आर्थिक रूप से मजबूत रहेगा, लेकिन छोटे-मोटे खर्चों पर नज़र रखें। आपके पेशेवर लक्ष्य पूरे हो सकते हैं और पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेग।
उपाय: किसी ज़रूरतमंद व्यक्ति को मीठे फलों का दान करें।

वृषभ राशि(Taurus) निवेश में धैर्य रखने से अच्छा लाभ मिल सकता है, परिवार में किसी विवाह की रुकावट दूर होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और छोटी बातों पर बहस से बचें।
उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें।

मिथुन राशि (Gemini) कामकाज में जोश और उत्साह बना रहेगा, रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। आज जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।
उपाय: गाय को हरी घास खिलाएं।

कर्क राशि (Cancer) आज आपके विरोधी शांत रहेंगे और कार्यक्षेत्र में नई सफलताएं मिलेंगी। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और बाहर का खाना खाने से बचें।
उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

सिंह राशि (Leo) कार्यक्षेत्र में आपकी तारीफ होगी और वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
उपाय: उगते सूर्य को जल में रोली मिलाकर अर्पित करें।

कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। ऑफिस में कोई नई ज़िम्मेदारी मिल सकती है। धैर्य से काम लें, सफलता मिलेगी।
उपाय: गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

तुला राशि (Libra) व्यापार में नए सौदे हो सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक रहेंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है।
उपाय: मंदिर में घी का दीपक जलाएं।

वृश्चिक राशि(Scorpio) आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरा रहेगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। परिवार और जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि (Sagittarius) आज का दिन आपके लिए उन्नतिशील है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है
उपाय: केसर का तिलक माथे पर लगाएं।

मकर राशि (Capricorn) कार्यक्षेत्र में कुछ नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन अपनी सूझबूझ से आप उन पर पार पा लेंगे। सेहत का ध्यान रखें।
उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

कुंभ राशि (Aquarius) लंबे समय से चला आ रहा कोई विवाद शांत होगा। व्यापार और नौकरी में लाभ के नए अवसर मिलेंगे।
उपाय: पक्षियों को दाना डालें।

मीन राशि (Pisces) आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सफलता मिलेगी। परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा।
उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

एस्ट्रोलॉजर रितिका मरवाहा , मोबाइल नंबर : 7986811800

Related posts

फिल्लौर पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या और नशा तस्करी मामलों में काबू किया 1 फरार आरोपी

HMV कॉलेज की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में हासिल किए सबसे ज़्यादा SGPA

सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न शाखाओं के विद्यार्थियों ने दैनिक जीवन में गणित के महत्व पर आयोजित की एक्टिविटी