Monday, June 24, 2024
Home एजुकेशन मेहरचंद को बॉलीवुड स्टार तुषार कपूर से मिला सर्वश्रेष्ठ पॉलिटेक्निक का पुरस्कार

मेहरचंद को बॉलीवुड स्टार तुषार कपूर से मिला सर्वश्रेष्ठ पॉलिटेक्निक का पुरस्कार

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर/एजुकेशन)

जालंधर: शहर के मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज को टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में प्राप्त उपलब्धियों के लिए एक बार फिर उत्तर भारत के सर्वश्रेष्ठ पॉलिटेक्निक के रूप से सम्मानित किया गया। यह सम्मान कॉलेज के प्राचार्य जगरूप सिंह को मुंबई में प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर से प्राप्त किया और इस पुरस्कार के लिए कॉलेज का चयन प्रख्यात रिसर्च ब्रांड आइकन टीम द्वारा किया गया है। प्राचार्य डाॅ. जगरूप सिंह जी ने बताया कि कॉलेज को यह पुरस्कार विद्यार्थियों की शैक्षणिक, सांस्कृतिक, प्लेसमेंट, अनुसंधान, सह-पाठ्यचर्या एवं सह-पाठ्यचर्या क्षेत्र में सम्मानजनक उपलब्धियों के लिए प्राप्त हुआ है।

प्राचार्य डाॅ. जगरूप सिंह ने मुम्बई में एमिनेंट रिसर्च द्वारा करवाए गए सेमिनार में बोलते हुए कॉलेज की उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि कॉलेज को पहले भी 2022-23 के लिए निटर चंडीगढ़ की ओर से यह पुरस्कार मिल चुका है। जो कि केंद्र सरकार का एक शोध संस्थान है। इस संस्था से कॉलेज को पांच वार यह पुरस्कार मिल चुका है, यह उत्तर भारत का एकमात्र तकनीकी संस्थान है, जिसे कई वार निटर, चंडीगढ़ से अवार्ड मिला है। उन्होंने यह भी बताया कि कॉलेज की स्थापना को 70 वर्ष हो गए हैं और इस वर्ष आने वाले दिनों में कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा प्लैटिनम जुबली धूमधाम से मनाई जा रही है। कॉलेज के एक प्रोग्राम को एनबीए से तीन वर्ष के लिए प्रत्यायन (मान्यता) प्राप्त हो गई है।

You may also like

Leave a Comment