Monday, September 30, 2024
Home पंजाब चंडीगढ़ के एलांते मॉल में बड़ा हादसा, पिलर की टाइलें गिरने से 2 घायल

चंडीगढ़ के एलांते मॉल में बड़ा हादसा, पिलर की टाइलें गिरने से 2 घायल

by News 360 Broadcast

घायल बच्ची मायशा हैं टीवी एक्ट्रेस

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

चंडीगढ़: पंजाब के चंडीगढ़ के एलांते मॉल से एक बड़े हादसे की सूचना मिली है। जानकारी के अनुसार मॉल में एक पिलर से अचानक टाइलें गिरने की वजह से वहां खड़ी महिला और एक बच्ची घायल हो गई हैं। बताया जा रहा है कि 13 वर्षीय मायशा दीक्षित और उसकी मौसी सुरभि मॉल में बर्थडे सेलिब्रेट करने गई थीं, जहां उनके साथ यह हादसा हो गया ।

बताया जा रहा है कि घायल बच्ची मायशा एक चाइल्ड एक्ट्रेस हैं और उसने टीवी सीरियल सिलसिला बदलते रिश्तों का, मिष्टी खन्ना, जन जननी मां वैष्णो देवी-कहानी मातारानी और माता वैष्णवी में काम किया है। जानकारी के अनुसार मायशा का परिवार चंडीगढ़ के सेक्टर-22 में रहता है। वहीं मायशा बीती शाम जन्मदिन मनाने गई थीं। वे और उसकी मौसी मॉल में घूम ही रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। जिसके बाद तुरंत उन्हें घायल अवस्थ में अस्पताल पहुंचाया गया।

वहीं इस घटना के बारे में एलांते मॉल के प्रबंधकों ने खेद जताया है। उन्होंने कहा है कि वे मॉल की अंदरूनी जांच करवा रहे हैं। ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो।

You may also like

Leave a Comment