Tuesday, September 17, 2024
Home क्राइम Jalandhar: मकसूदां मंडी फायरिंग मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किए 2 आरोपी, अवैध हथियार बरामद

Jalandhar: मकसूदां मंडी फायरिंग मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किए 2 आरोपी, अवैध हथियार बरामद

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

जालंधर: पंजाब के जालंधर में मकसूदां मंडी के पास फायरिंग मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से दो 32 बोर के अवैध पिस्तौल और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस संदीप शर्मा ने बताया गया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नागरा पिंड के रहने वाले कार्तिक पुत्र सुरेश कुमार और मोहल्ला अमर नगर, गुलाब देवी रोड के रहने वाले मोहित मल्होत्रा उर्फ काका पुत्र विजय कुमार के रूप में हुई है।

जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस संदीप शर्मा ने यह भी बताया कि आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट का मामला पहले ही दर्ज कर लिया था। अब पकडे गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने यह बताया कि जालंधर नॉर्थ हलके में उक्त आरोपी वारदातों को अंजाम देते थे। बीते दिन उक्त आरोपियों ने एक व्यक्ति पर गोलियां चलाई थी, गोली व्यक्ति के हाथ पर लगी थी। पहले कहा गया था कि उक्त वारदात लूट की है, मगर ऐसा नहीं था। ये मामला लड़ाई का था। गोली पीड़ित उधम सिंह के हाथ में लगी थी।

उन्होंने बताया कि मकसूदां चौक के पास उधम सिंह स्नैक्स खा रहा था। इतने में एक पीसीआर की टीम आई तो उधम सिंह ने टीम से कहा कि आप थोड़ा जल्दी-जल्दी इस एरिया में गश्त करा करें, यहां पर लूट की वारदातें बहुत होती हैं। ये बात पास में खड़े उक्त आरोपियों ने भी सुनी। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। जिसके बाद आरोपियों ने गोलियां चला दी। संदीप शर्मा ने कहा कि क्राइम सीन पर दो गोलियां चली थी। जिनमें से एक गोली उधम सिंह के हाथ में लगी थी।

You may also like

Leave a Comment