Friday, June 28, 2024
Home पंजाब पंजाब में महिलाओं का बसों में मुफ्त सफर करना होगा आसान, आधार की जगह इस्तेमाल होगा ये कार्ड

पंजाब में महिलाओं का बसों में मुफ्त सफर करना होगा आसान, आधार की जगह इस्तेमाल होगा ये कार्ड

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

चंडीगढ़: पंजाब में महिलाओं को सरकारी बसों में मिलने वाली मुफ्त की सुविधा अब ओर आसान होने वाली है। जानकारी मिली है कि अब महिलाओं को मुफ्त बस सफर के लिए पहचान के तौर पर आधार कार्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी। राज्य सरकार द्वारा महिलाओं की सुविधा के लिए जल्द आरएफआईडी (रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन डिवाइस) या एनसीएमसी (नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड) की सुविधा देगी। बता दें कि यह दोनों अलग-अलग कार्ड हैं और अभी दोनों कार्डों का केवल प्रस्ताव ही रखा गया है।

सूत्रों के अनुसार इन काडों से महिलाओं की सही पहचान, दस्तावेजों की तस्दीक और कुल सफर का डेटा रिकॉर्ड में आसानी होगी। अंदाजा है कि हर महीने पंजाब में लगभग सवा करोड़ महिलाएं सरकारी बसों में मुफ्त बस सफर कर रही हैं। पंजाब की महिलाओं को यह फ्री बस सफर की सुविधा पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (कांग्रेस) ने अप्रैल 2021 को शुरू की थी। अब भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार ने भी इसे जारी रखा है। मिले आंकड़ों के अनुसार अब तक पंजाब में 35.53 करोड़ महिलाओं ने 1680 करोड़ रुपए का मुफ्त सफर किया है।

दरअसल यह स्कीम इसलिए लाने की पेशकश की जारी है क्योंकि आधार कार्ड का नंबर नोट करने में कंडक्टर से कई बार गलती हो जाती है और कई बार आधार कार्ड ही अपडेट नहीं होता। इसका रिकॉर्ड संभाल कर रखना भी मुश्किल होता है। इसमें समय भी ज्यादा लगता है। दरअसल पंजाब रोडवेज के एमडी गुरप्रीत सिंह खैहरा ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं को मुफ्त बस सफर में आरएफआईडी और एनसीएमसी कार्ड की सुविधा देने का प्रपोजल हैं। इस पर विचार किया जा रहा है। लेकिन अभी यह फाइनल नहीं हुआ है।

You may also like

Leave a Comment