Thursday, February 26, 2026
Home एजुकेशन HMV की छात्राएं शीर्ष पर

HMV की छात्राएं शीर्ष पर

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

जालंधर: जालंधर के हंस राज महिला महाविद्यालय की बी. वॉक (बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसिस) सेमेस्टर-5 की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी पोजीशन प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। गुरलीन कौर व सलोनी कुमारी ने 350 में से 269 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं शिल्पी कुमारी ने 264 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने छात्राओं एवं विभागाध्यक्षा मीनू कोहली को बधाई दी। इस अवसर पर डॉ. मीनाक्षी दुग्गल मेहता भी उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment