Friday, February 27, 2026
Home एजुकेशन HMV की छात्रा ने लगातार दूसरी बार रेडियो फीचर प्रतियोगिता में जीता प्रथम पुरस्कार

HMV की छात्रा ने लगातार दूसरी बार रेडियो फीचर प्रतियोगिता में जीता प्रथम पुरस्कार

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

जालंधर: शहर के हंस राज महिला महाविद्यालय की एमए जर्नलिज्म एंड मॉस कम्यूनिकेशन सेमेस्टर तीन की छात्रा साक्षी बडोला ने पुष्पा गुजराल साइंस सिटी, कपूरथला द्वारा आयोजित रेडियो फीचर प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीता। पीजी मास कम्युनिकेशन और वीडियो प्रोडक्शन विभाग की लगभग 20 छात्राओं ने एआई इन जर्नलिज्म विषय पर आयोजित सेमिनार में भाग लिया। असिस्टेंट प्रोफेसर गायत्री भी उनके साथ थीं।

इस सेमिनार का उद्देश्य छात्राओं को पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका के बारे में बताना था। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने साक्षी बडोला को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने बताया कि साक्षी को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और 3000 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. रमा शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का विषय जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और चुनौतियां था। रेडियो फीचर की अवधि 3-4 मिनट थी। साक्षी ने लगातार दूसरी बार यह पुरस्कार जीता। प्रतियोगिता में पंजाब के कई कॉलेजों और यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने भाग लिया। सभी को पछाड़कर साक्षी बडोला अव्वल रही। इस अवसर पर सहायक प्रोफेसर ज्योति सहगल और गायत्री ने भी साक्षी को बधाई दी।

You may also like

Leave a Comment