Saturday, February 28, 2026
Home एजुकेशन HMV की छात्रा आरती ने पास की यूजीसी-नेट परीक्षा, कॉलेज में खुशी की लहर

HMV की छात्रा आरती ने पास की यूजीसी-नेट परीक्षा, कॉलेज में खुशी की लहर

by uRpFQ@123cqpFCDM@f6fUXBy@NT

जालंधर: HMV के स्नातकोत्तर हिंदी विभाग की छात्रा आरती ने प्रतिष्ठित यूजीसी-नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। आरती ने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन के बल पर यह सफलता प्राप्त की।

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने आरती को यूजीसी-नेट परीक्षा उत्तीर्ण करने पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल आरती की कड़ी मेहनत का परिणाम नहीं, बल्कि महाविद्यालय की श्रेष्ठ शैक्षणिक परंपरा और उत्कृष्ट मार्गदर्शन का भी प्रतिफल है। उन्होंने अन्य छात्राओं को भी इसी प्रकार लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी।

हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योति गोयल, असिस्टेंट प्रोफेसर पवन कुमारी तथा डॉ. तीर्थ धीर ने भी आरती की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि वह सदैव पढ़ाई के प्रति समर्पित और परिश्रमी छात्रा रही है। महाविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उचित मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

आरती ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन, परिवार के सहयोग और निरंतर परिश्रम को दिया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय से मिले प्रेरणादायक वातावरण और सहयोग ने उन्हें लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही उन्होंने अपने सहपाठियों को नियमित अध्ययन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। इस उपलब्धि से महाविद्यालय में खुशी का माहौल है और सभी ने आरती के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

You may also like

Leave a Comment