Tuesday, February 17, 2026
Home एजुकेशन HMV कॉलेज की छात्राओं ने पास की सीए की परीक्षा

HMV कॉलेज की छात्राओं ने पास की सीए की परीक्षा

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

जालंधर: शहर के हंसराज महिला महाविद्यालय के पीजी विभाग कॉमर्स एंड मैनेजमेंट की छात्राओं ने सीए इंटर ग्रुप-।। तथा फाउंडेशन परीक्षा पास कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। कॉलेज की छात्राएं प्रभनूर कौर, दीपाली बुग्गल व नैंसी गुप्ता ने सीए इंटर ग्रुप-।। की परीक्षा तथा स्नेहा ने सीए फाउंडेशन सितंबर 2025 की परीक्षा पास कर कॉलेज को गौरवान्वित किया है।

इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या प्रो. डॉ. एकता खोसला ने छात्राओं को बधाई दी। वहीं इस मौके पर विभागाध्यक्षा मीनू कोहली व कॉमर्स की एसोसिएट प्रो. बीनू गुप्ता भी उपस्थित रहीं।

You may also like

Leave a Comment