Monday, June 24, 2024
Home एजुकेशन GNA के कम्प्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विभाग ने हासिल की NBA मान्यता: डॉ. वी.के. रतन

GNA के कम्प्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विभाग ने हासिल की NBA मान्यता: डॉ. वी.के. रतन

by News 360 Broadcast

फैकल्टी, छात्रों और मजबूत शैक्षणिक संरचना को दिया श्रेय

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर/एजुकेशन)

जालंधर/फगवाड़ा: फगवाड़ा के जी.एन.ए. विश्वविद्यालय में कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग, स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग, डिजाइन और ऑटोमेशन को राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (एनबीए) द्वारा मान्यता प्रदान की गई है। जो इंजीनियरिंग शिक्षा में उत्कृष्टता के प्रति इस शिक्षण संस्थान की प्रतिबद्धता कही जा सकती है। जी.एन.ए विश्वविद्यालय के उप कुलपति डॉ. वी.के. रतन ने इस उपलब्धि पर गर्व एवं प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि एन.बी.ए मान्यता जी.एन.ए विश्वविद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने और शैक्षणिक और व्यावसायिक विकास के लिए अनुकूल वातावरण को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

वहीं जीएनए विश्वविद्यालय के प्रो-वाइस चांसलर डॉ. हेमंत शर्मा ने बताया कि यह प्रतिष्ठित मान्यता एक कठोर मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद दी जाती है और यह सुनिश्चित किया जाता है कि विभाग इंजीनियरिंग शिक्षा के उच्चतम मानकों को पूरा करता है। जीएनए यूनिवर्सिटी के चांसलर गुरदीप सिंह सिहरा ने सी.एस.ई. विभाग को इस उपलब्धि का श्रेय देते हुए कहा कि यह उपलब्धि फैकल्टी की कड़ी मेहनत, छात्रों के समर्पण और मजबूत शैक्षणिक संरचना का सुखद परिणाम है।

उन्होंने कहा कि जी.एन.ए विश्वविद्यालय में कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग तेजी से विकसित हो रहे प्रौद्योगिकी परिदृश्य के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए डिज़ाइन किए गए अत्याधुनिक कार्यक्रम पेश करता है। डीन डॉ विक्रांत शर्मा और सी.एस.ई. विभाग के प्रमुख डा. अनुराग शर्मा ने पूरे विभाग और प्रबंधन को उनके निरंतर समर्थन और प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त करते हुए बताया कि कंप्यूटर विज्ञान में नवीनतम प्रगति को शामिल करने के लिए पाठ्यक्रम को नियमित रूप से अपडेट किया जाता है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि छात्र उद्योग की चुनौतियों के लिए अच्छी तरह से तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि एन.बी.ए. मान्यता विभाग की प्रतिष्ठा को और बढ़ाएगी, शीर्ष स्तरीय फकैल्टी और छात्रों को आकर्षित करेगी और उद्योग से जुड़े उद्यमियों के साथ संबंधों को मजबूत करेगी। एन.बी.ए. की मान्यता जी.एन.ए. विश्वविद्यालय के मिशन की भी पुष्टि करती है जो कठोर और प्रासंगिक दोनों है और छात्रों को अपने क्षेत्र में अग्रणी बनने के लिए तैयार करती है। उन्होंने कहा कि जी.एन.ए विश्वविद्यालय उत्कृष्ट शैक्षिक अनुभव प्रदान करने के अपने मिशन के लिए प्रतिबद्ध है और इंजीनियरिंग शिक्षा में उत्कृष्टता की अपनी यात्रा जारी रखेगा।
तस्वीर सहित।

You may also like

Leave a Comment