Tuesday, September 17, 2024
Home एजुकेशन KMV में Free समर क्लासेस का हुआ सफलतापूर्वक आगाज़

KMV में Free समर क्लासेस का हुआ सफलतापूर्वक आगाज़

by News 360 Broadcast

150 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर/एजुकेशन)

जालंधर: शहर के कन्या महा विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों की छुट्टियों के इस समय को ओर अधिक सृजनात्मक, जानकारी एवं मनोरंजन पर आधारित बनाने के लिए प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी समर क्लासेस-2024 की सफलतापूर्वक शुरुआत की गई। कौशल विकसित करती तथा सप्ताह भर पूर्ण रूप से मुफ्त आयोजित हई इन क्लासेस के लिए विद्यार्थियों में भारी उत्साह देखने को मिला और अभी तक 150 से भी अधिक लड़कियां इन क्लासेस में शामिल हो चुकी हैं।

विद्यालय विभिन्न विभागों जैसे:- पोस्टग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ इंग्लिश, पोस्ट ग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ फाइन आर्टस, पोस्ट ग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशंस, डिपार्टमेंट ऑफ डांस, पोस्ट ग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ कॉस्मेटोलॉजी, पोस्ट ग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ म्यूज़िक, पोस्ट ग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ़ फैशन डिजाइनिंग के साथ-साथ डी.डी.यू. कौशल केंद्र के अंतर्गत एनिमेशन विभाग, हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म विभाग आदि के द्वारा इन कक्षाओं के दौरान विद्यालय की छात्राओं के साथ -साथ कम से कम दसवीं पास बाहर की छात्राओं के लिए भी विभिन्न गतिविधियां को शुरू किया गया है।

इस दौरान कक्षाएं दो भागों में बांटी गई है। सुबह 10:00 के ग्रुप में म्यूज़िक, ग्राफिक डिजाइनिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट तथा स्पोकन इंग्लिश को जहां विभिन्न मॉडल्स के अंतर्गत छात्राओं को शिक्षित जा रहा है। वहीं साथ ही सुबह 11:00 शुरू वाले दूसरे ग्रुप में रेसीन आर्ट, डांस, आई.टी. स्किल्स, पास्ता एंड इंडियन ग्रेविस की कक्षाओं में भी छात्राएं बेहद जोश एवं उत्साह के साथ हिस्सा ले रही है। इच्छुक प्रतिभागी दोनों भागों में से अपनी पसंद के अनुसार एक-एक कक्षा का चयन किया है। विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस अवसर पर बात करते हुए बताया कि विद्यार्थियों की रचनात्मकता एवं सृजनात्मकता को एक उत्तम मंच प्रदान करने एवं उनकी जानकारी के घेरे को और अधिक विशाल करने की सोच के साथ विद्यालय के द्वारा हर वर्ष समर क्लासेस का आयोजन किया जाता रहता है।

इस बार के इस आयोजन से भी विद्यार्थी यकीनन ही मनोरंजन एवं उच्च स्तरीय जानकारी हासिल करते हुए अपने ज्ञान में शानदार इज़ाफा कर
सकेंगे। इसके साथ ही उन्होंने क्लासेस के सफलतापूर्वक आगाज़ पर डॉ. मधुमीत, डीन, स्टूडेंट वेलफेयर, डॉ. हरप्रीत कौर, योगेश्वर हंस, डॉ. रितिका चोपड़ा, रितु भारद्वाज, मनमीत कौर, बरजिंदर, बबीता, निधि भाटिया, स्पर्धा तथा शेफ विदुषी गुप्ता के द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

You may also like

Leave a Comment