Sunday, September 8, 2024
Home बॉलीवुड फेमस कोरियोग्राफर फराह खान की मां का हुआ निधन

फेमस कोरियोग्राफर फराह खान की मां का हुआ निधन

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

मुंबई: मायानगरी से एक दुखद खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार बॉलीवुड की फेमस डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान की 79 साल की मां मेनका ईरानी का आज निधन हो गया। बताया जा रहा है कि फराह खान की माँ काफी दिनों से बीमार चल रही थीं। जिनका इलाज मुंबई के नानावटी अस्पताल में चल रहा था। अब वे डिस्चार्ज होकर घर भी आ गई थीं। लेकिन फिर उनकी तबियत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आज उन्होंने आखरी सांस ली।

हालांकि कुछ दिन पहले 12 जुलाई को ही फराह ने अपनी मां का जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। मां के निधन से दुखी फराह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर मां के साथ दो फोटोज भी शेयर किए थे। वहीं उन्होंने पोस्ट में यह भी बताया था कि उनकी मां की कई बार सर्जरी हो चुकी है।

गौरतलब है कि फराह खान इंडस्ट्री की मशहूर डायरेक्टर और कोरियोग्राफर हैं। उन्होंने मैं हूं ना, ओम शांति ओम, तीस मार खान और हैप्पी न्यू ईयर जैसी बड़ी फिल्मों का डायरेक्शन किया है। फराह ने अपने करियर की शुरुआत डांस कोरियोग्राफर के तौर पर की थी।

You may also like

Leave a Comment