Tuesday, September 17, 2024
Home देश महिलाओं के लिए खुशखबरी, सोने-चांदी में आई गिरावट

महिलाओं के लिए खुशखबरी, सोने-चांदी में आई गिरावट

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

बिज़नेस: सराफा बाजार से महिलाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सोने चांदी के वायदा भाव में कमी देखने को मिली है। सोना-चांदी दोनों के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले हैं। खबर लिखे जाने तक आज सोने के वायदा भाव 71,800 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 85,400 रुपये के करीब थे। जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने-चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले।

जहां आज सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट आज 141 रुपये की गिरावट के साथ 71,898 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 239 रुपये की गिरावट के साथ 71,800 रुपये के भाव पर था। इस समय इसने 71,898 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,800 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 74,471 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

वहीं अगर बात करें चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी सुस्त के साथ हुई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 350 रुपये की गिरावट के साथ 85,350 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 247 रुपये की गिरावट के साथ 85,421 रुपये का रेट था।

वहीं अगर बात करें इंटरनेशनल मार्किट कि तो वहां भी आज सोने-चांदी के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। Comex पर सोना 2,553.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। जबकि पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,555.20 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 11.90 डॉलर की गिरावट के साथ 2,543.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर था। वहीं Comex पर चांदी का रेट 29.91 डॉलर के रेट पर खुले, जबकि पिछला क्लोजिंग प्राइस 30 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.10 डॉलर की गिरावट के साथ 29.90 डॉलर प्रति औंस का रेट था।

You may also like

Leave a Comment