Sunday, December 21, 2025
Home एजुकेशन DC डॉ: हिमांशु अग्रवाल ने मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज को राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर सराहा

DC डॉ: हिमांशु अग्रवाल ने मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज को राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर सराहा

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

जालंधर: शहर का मेहरचंद पॉलिटेक्निक सर्वश्रेष्ठ पॉलिटेक्निक कॉलेज का राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने के बाद प्राचार्य डॉ. जगरूप सिंह ने डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांश अग्रवाल से मुलाकात की और पुरस्कार प्रक्रिया के अपने अनुभव उनके साथ साझा किए। उनके साथ कार्यशाला के वरिष्ठ प्रशिक्षक दुर्गेश जंडी भी थे। प्राचार्य डॉ. जगरूप सिंह ने कहा कि मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के अलावा, पूरे भारत से केवल नचिमुथु पॉलिटेक्निक कॉलेज पोलाची (तमिलनाडु) और जे. जे. पॉलिटेक्निक मैसूर का चयन हुआ है और यह जालंधर शहर और पंजाब के लिए गर्व की बात है।

वहीं डीसी हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि उन्हें कॉलेज की गतिविधियों और अन्य उपलब्धियों के बारे में जानकारी मिलती रहती है और वे मेहरचंद पॉलिटेक्निक की इस उपलब्धि पर गर्व है। उन्होंने कॉलेज के प्लेटिनम जुबली समारोह के अवसर पर भी कॉलेज का दौरा किया था और कॉलेज और उसकी गतिविधियों, स्वरूप और बुनियादी ढाँचे की सराहना की थी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन जल्द ही इस उपलब्धि के लिए कॉलेज को सम्मानित करेगा।

You may also like

Leave a Comment