Monday, August 25, 2025
Home जालंधर Daily Horoscope: आज का दिन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ

Daily Horoscope: आज का दिन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

मेष (Aries) आज आपको सुखद जीवन की अनुभूति होगी। व्यापार में नए सहयोगियों के कारण लाभ होगा। कार्य क्षेत्र में तालमेल से अटका काम बना लेंगे। समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। आराम की नींद सोएंगे।

उपाय : आज 28 मसूर के पंखों से स्वयं का झाड़ लगाऐ। अपने गद्दे के नीचे 21 मयूर के पंख रखें।

वृषभ (Taurus) आज बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। भौतिक सुविधा में वृद्धि होगी।विदेश यात्रा करने का शुभ अवसर प्राप्त होगा।

उपाय : आज जौ के दाने गोमूत्र में भोकर भिगोकर लाल कपड़े में बांधकर अपने पास रखें।

मिथुन (Gemini) आज कार्यक्षेत्र में अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। अधिक भावुकता में कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना लें। अन्यथा लोग आपकी मजबूरी का फायदा उठा सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन सकते हैं।

उपाय : प्रतिदिन मंदिर में जाकर भगवान से क्षमा प्रार्थना करें। काले कपड़े न पहने।

कर्क (Cancer) आज दिन की शुरुआत शुभ समाचार के साथ होगी। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। राजनीति में कोई विश्वास पात्र व्यक्ति धोखा दे सकता है। व्यापार में व्यर्थ भागदौड़ अधिक रहेगी। शराब का सेवन कर वाहन तीव्र गति से न चलाएं। अन्यथा दुर्घटना हो सकती है।

उपाय : आज सुगंधित वस्तुओं का दान करें और शुक्र मंत्र का जाप 108 बार करें।

सिंह (Leo) दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार के साथ होगी। व्यापार में समयबद्ध तरीके से काम करें। उन्नति के साथ लाभ होगा। बहुराष्ट्रीय कम्पनियों में कार्यरत लोगों को पदोन्नति मिलने के योग हैं।
उपाय : बेलपत्र पानी में डालकर स्नान करें।

कन्या (Virgo) आज नौकरी में पदोन्नति होगी अथवा पदोन्नति का शुभ समाचार मिलेगा। आध्यात्मिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। व्यापार में जीवनसाथी से सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।
उपाय : सात प्रकार का अनाज पक्षियों को चुगाएं।

तुला (Libra) आज आपको सुखद जीवन की अनुभूति होगी। व्यापार में नए सहयोगी के कारण लाभ प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र में तालमेल से अटका काम बना लेंगे। समाज में सम्मान मिलेगा. आज नौकरी में पदोन्नति होगी।

उपाय : आज उगते हुए सूर्य को जल दें। आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।

वृश्चिक (Scorpio) आज कार्यक्षेत्र में मन कम लगेगा। शरीर में आलस भरा रहेगा. राजनीति में रुचि रहेगी। किसी कार्य में बनते बनते व्यवधान आ सकता है। व्यापार में भागदौड़ अधिक रहेगी। नौकरी में स्थानांतरण होने के योग हैं।

उपाय : श्री हनुमान जी की आराधना करें और ब्रह्मचर्य का पालन करें।

धनु (Sagittarius) आज कार्यक्षेत्र में अधिक भागदौड़ बनी रहेगी। यात्रा में अपने कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें। अन्यथा आपका सामान गुम अथवा चोरी हो सकता है।
उपाय : आज परिवार के सदस्यों से बार-बार पीले रंग की कौड़ियां एकत्र करके उन्हें जलाकर राख करें।

मकर (Capricorn) आज का दिन संघर्ष युक्त रहेगा। बनते बनते कार्य में विघ्न बाधा आएंगी। किसी के बहकावे में न आए। बुद्धि विवेक से कार्य करें। सामाजिक कार्यों के प्रति अभिरुचि कम रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में व्यक्तियों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा।
उपाय : आज गुरु का उपाय करें. किसी को धोखा न दें।

कुंभ (Aquarius) आप आज अपनी आवश्यकताओं को अधिक न बढ़ने दें। समाज में मान प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। गुप्त शत्रु आपकी कमजोरी का लाभ उठाने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त परिश्रम की आवश्यकता रहेगी।

उपाय : आज पेठा,कद्दू ,धर्म स्थान में दान करें।

मीन (Pisces) आज व्यापार में सगे संबंधियों, इष्ट मित्रों के सहयोग से व्यापार गति पकड़ेगा। कार्यक्षेत्र में मुश्किलें कम होंगी। समाज में उच्च पद प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ संपर्क बनेंगे। अपने ऊपर विश्वास रखें।

उपाय : बृहस्पति गायत्री मंत्र का जाप हल्दी की माला पर 11 बार करें. पीला रुमाल अपने पास रखें।

एस्ट्रोलॉजर, रितिका मरवाहा PH no- 8837642809,7953504195

You may also like

Leave a Comment