
न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट
जालंधर: शहर के एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स के बी वाॅक कॉस्मोलॉजी के विद्यार्थियों ने तनवीर यूनी सैक्स सैलून जालंधर में जाकर बालों के रख-रखाव कलरिंग एवं केश सज्जा जैसे विषयों पर एक दिवसीय वर्कशॉप अटेंड की। इस वर्कशाप के दौरान उन्हें हेयर कलरिंग, केमिकल ट्रीटमेंट विभिन्न प्रोडक्ट्स, अलग-अलग टूल्स एंड टेक्निक्स की जानकारी प्राप्त हुई। वर्कशॉप के दौरान उन्हें अपनी क्लाइंट से कैसे बात की जाती है और कैसे हेयर एनालिसिस करते हुए प्रोडक्ट्स को चुनकर हेयर कलर किया जाता है यह भी बताया गया। बी वाॅक कॉस्मोलॉजी के विद्यार्थियों को हेयर कटिंग के विभिन्न स्टेप्स सेक्शनिंग और चेहरे के आकार के हिसाब से कौन सा हेयरकट जंचता है यह भी बताया गया।


कॉलेज की प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने इस वर्कशॉप की सार्थकता के विषय में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हम विद्यार्थियों को कक्षाओं में तो विषय विशेष के विशेषज्ञों को बुलाकर व्याख्यानों का आयोजन तो करते ही रहते हैं व्यावहारिक ज्ञान भी प्रदान करते हैं लेकिन स्वयं सैलून में जाकर वर्कशॉप लगाना उनके बीच हिचकिचाहट को खत्म करता है और उनमें एक अलग ही आत्मविश्वास बढ़ाता है।
इस अवसर पर डॉ ढींगरा ने वर्कशाप का आयोजन करने के लिए फैशन मेकओवर विभाग की प्राध्यापिका मैडम मीनल संधू के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वह भविष्य में भी इसी तरह विभिन्न क्षेत्रों को चुनकर अन्य वर्कशॉप्स का भी आयोजन करें।
