Monday, April 13, 2026
Home एजुकेशन हेमकुंट पब्लिक स्कूल में नए सेशन का आरंभ एवं बैसाखी उत्सव

हेमकुंट पब्लिक स्कूल में नए सेशन का आरंभ एवं बैसाखी उत्सव

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

जालंधर: शहर के हेमकुंट पब्लिक स्कूल में ‘सुखमणि साहिब’ पाठ के साथ नए सैशन का आरंभ किया गया। इस अवसर पर पाठी, अध्यापक वर्ग और बच्चों द्वारा बहुत ही मीठी वाणी में पाठ का उच्चारण किया गया ।पाठ के पश्चात बच्चों द्वारा शब्द गायन करते हुए संकीर्तन किया गया जिसने सभी के दिलों को छू लिया।

अंत में सभी ने अरदास करते हुए ‘श्री गुरु ग्रंथ साहिब’ के समक्ष नतमस्तक होकर यह प्रार्थना की कि वह अपना मेहरों वाला हाथ उनके सिर पर रखें और उनका मार्ग दर्शन करते हुए उन्हें सही रास्ता दिखाएं । इसके पश्चात इस पवित्र त्यौहार पर स्कूल के प्रिंसिपल मैडम ‘मनजोत कौर’ ने नए सेशन के आरंभ और बैसाखी के त्यौहार की सबको बधाई दी तथा सभी को मिलजुल कर विभिन्न त्यौहारों को मनाने का संदेश दिया।

इसके अलावा उन्होंने सभी को ‘सुखमणि साहिब’ पाठ का महत्व बताया और सच्ची मेहनत और लगन से पढ़ाई करने तथा स्कूल में अध्यापकों द्वारा सिखाए नैतिक मूल्यों का पालन करने के लिए कहा। इस अवसर पर प्रबंधक कमेटी के सदस्य मैडम हरप्रीत कौर जौली, रमनजीत कौर जौली और गुरप्रीत कौर जौली उनके साथ विशेष रूप से उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment