Tuesday, September 17, 2024
Home क्राइम जालंधर के इस चौराहे पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, 5 से 7 लोगों ने युवक पर किया जानलेवा हमला

जालंधर के इस चौराहे पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, 5 से 7 लोगों ने युवक पर किया जानलेवा हमला

by News 360 Broadcast

पुलिस को आता देख भागे हमलावर

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

जालंधर: पंजाब के जालंधर में पठानकोट चौक पर बीती सोमवार की दोपहर करीब ढाई बजे 2 पक्षों में आपसी झड़प हो गई। मिली जानकारी के अनुसार चौक पर करीब 5 से 7 हमलावर युवकों ने एक युवक पर पहले तेजधार हथियारों से हमला किया और फिर उन्होंने ताबड़तोड़ गोलियां भी चलाई। इस दौरान चौक के पास से गुजर रहे लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई।

जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश के चलते यह विवाद हुआ है। दोनों पक्ष रेरू गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पहले तो उक्त लोगों ने रेरू पिंड में गोलियां चलाई और फिर बाद में पठानकोट चौक पर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और आधा दर्जन के करीब गोलियां चला दी। इस दौरान एक थार को भी तोड़ दिया गया।

फिलहाल घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन पुलिस को आता देख हमलावर वहां से भाग चुके थे। पुलिस के अनुसार उन्होंने इस गैंगवार में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। उसके बयानों के बाद ही पता चल पाएगा कि हमले की वजह क्या रही होगी। इस विवाद में दो लोगों के घायल होने की भी खबर है, जिनका कपूर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

You may also like

Leave a Comment