Thursday, September 19, 2024
Home बॉलीवुड बॉलीवुड कपल दीपिका-रणवीर बने पेरेंट्स, घर आई नन्ही परी

बॉलीवुड कपल दीपिका-रणवीर बने पेरेंट्स, घर आई नन्ही परी

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के घर खुशियों ने दस्तक दी है। बताया जा रहा है कि कपल के घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया है। एक्ट्रेस दीपिका ने एक बेटी को जन्म दिया है। इस खबर से कपल के फैंस भी बहुत खुश हैं और न्यू पेरेंट्स को ढेर सारी बधाईयां दे रहे हैं। .

जानकारी के अनुसार दीपिका ने 7 सितंबर को मुंबई के एच.एन.रिलायंस अस्पताल में एडमिट हुई थी। अब पिंकविला की रिपोर्ट की मानें को दीपिका-रणवीर एक बेटी के पेरेंट्स बन गए हैं। बताया जा रहा है कि अस्पताल में एडमिट होने की वजह से ही कपल अम्बानी फैमिली के गणेश उत्सव में शामिल नहीं हो पाया था। हालांकि बच्चे के जन्म से दो दिन पहले ही दीपिका और रणवीर सिद्धिविनायक मंदिर गए थे, जहां कपल ने फैमिली के साथ बप्पा का आशीर्वाद लिया था। जिसकी वीडियोस और फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं थीं।

कपल ने फरवरी में सुनाई थी Good News

बता दें कि इसी साल 29 फरवरी को अपने प्रेग्नेंट होने की खुशखबरी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने फैंस को सुनाई थी। कपल ने सोशल मीडिया पर बच्चों के कपड़ों और खिलौनों से डिजाइन किया पोस्टर शेयर किया था और बताया था कि वे सितंबर 2024 में अपने पहले बच्चे का वेलकम करेंगे।

You may also like

Leave a Comment