Saturday, March 29, 2025
Home पंजाब पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान, डिपो होल्डर्स का बढ़ाया जाएगा मार्जिन  

पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान, डिपो होल्डर्स का बढ़ाया जाएगा मार्जिन  

by News 360 Broadcast

खाद्य मंत्री लाल चंद कटारूचक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने राज्य के डिपो होल्डर्स के हितों को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने राज्य में गेहूं वितरण  पर मार्जिन मनी को 8 साल बाद बढ़ा दिया है। यह बात पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री लाल चंद कटारूचक ने बीते दिनों डिपो होल्डर के संबंध में लिए गए फैसलों के बारे में की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने और मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय फैसला लिया गया है, जो राज्य के डिपो होल्डरों के लिए लाभकारी साबित होगा।

उन्होंने कहा कि इस फैसले के बाद अब गेहूं वितरण पर मार्जिन मनी को 8 साल बाद बढ़ाकर दुगुना कर दिया गया है, जो कि पंजाब के डिपो होल्डरों की मांग थी। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब के डिपो होल्डरों को अब प्रति काउंटर 90 रुपये मार्जिन मिलेगा, जबकि पहले यह 50 रुपये था। यह बढ़ोतरी अप्रैल 2024 से लागू की गई है। जानकारी के अनुसार इससे पंजाब में लगभग 14,400 डिपो होल्डरों को फायदा होगा। डिपो होल्डरों को सालाना 78 करोड़ चार लाख रुपये की अतिरिक्त राशि मिलेगी, जो उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाएगा। मंत्री ने बताया कि आठ साल बाद डिपो होल्डरों के मार्जिन में पहली बार इजाफा हुआ है।

उन्होंने कहा इस फैसले का पंजाब की जनता के लिए महत्वपूर्ण असर होगा, खासकर उन डिपो होल्डरों के लिए जो लंबे समय से इस बढ़ोतरी  का इंतजार कर रहे थे। इस तरह के फैसले से राज्य की अर्थव्यवस्था में भी सुधार हो सकता है और लोगों की आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है।

You may also like

Leave a Comment