Monday, August 25, 2025
Home एजुकेशन मेहर चंद पॉलिटेक्निक में दाखिले जोरों पर

मेहर चंद पॉलिटेक्निक में दाखिले जोरों पर

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

जालंधर: शहर के मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में डिप्लोमा के पहले साल और एलईईटी एंट्री के जरिए दूसरे साल में दाखिले जोरों पर हैं। प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने बताया कि सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल की सीटें भर चुकी हैं। कंप्यूटर साइंस की कुछ सीटें ही अभी खाली हैं। वहीं डी-फार्मेसी दाखिले के लिए भी रजिस्ट्रेशन जारी है।

उन्होंने बताया कि इंजीनियरिंग डिप्लोमा की आखिरी तारीख 14 अगस्त 2025 और डी-फार्मेसी की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर है। जिसके लिए 10वीं पास, +1 पास, +2 पास, वोकेशनल पास, आईटीआई पास विद्यार्थी दाखिले के लिए संपर्क कर सकते हैं। तीसरे और अंतिम राउंड की काउंसलिंग 29 अगस्त 2025 से कॉलेज कैंपस में शुरू हो रही है।

वहीं प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने बताया कि कॉलेज में दो प्रोग्राम एनबीए से मान्यता प्राप्त हैं। साथ ही कॉलेज को एनआईटीटीएआर चंडीगढ़ की ओर से पांच बार उत्तर भारत के सर्वश्रेष्ठ पॉलिटेक्निक का सम्मान मिल चुका है। कॉलेज में एससी, एसटी के अलावा एकल अभिभावकों, लड़कियों, बुद्धिमान और आर्थिक रूप से कमज़ोर छात्रों को विशेष छात्रवृत्ति दी जा रही है। छात्रों के लिए प्रवेश का यह आखिरी मौका है।

You may also like

Leave a Comment