Monday, March 31, 2025
Home पंजाब नगर निगम चुनावों को लेकर AAP पार्टी ने शुरू की तैयारियां, स्क्रीनिंग कमेटियों का किया गठन

नगर निगम चुनावों को लेकर AAP पार्टी ने शुरू की तैयारियां, स्क्रीनिंग कमेटियों का किया गठन

by News 360 Broadcast

पंजाब में 21 दिसंबर को होंगे नगर निगम और नगर परिषद चुनाव

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

पंजाब: पंजाब में नगर निगम और नगर परिषद चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। चुनाव की तारीख का ऐलान होते ही सत्ताधारी पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। दरअसल 21 दिसंबर को पंजाब में नगर निगम और नगर परिषद चुनाव होने जा रहे हैं। चुनावीं तारीख की घोषणा होने के बाद आम आदमी पार्टी ने स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन कर दिया है।

आम आदमी पार्टी ने पंजाब के चार नगर निगमों अमृतसर, जालंधर, फगवाड़ा और पटियाला के लिए कैबिनेट मंत्री, एम.पी., विधायक सहित अन्य नेताओं को कमेटियों का सदस्य बनाया गया है। पंजाब के एन.आर.आई. मामले और प्रशासनिक सुधार विभाग के कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल को नगर निगम अमृतसर की स्क्रीनिंग कमेटी का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। इस संबंध में पार्टी ने सूचियां भी जारी की हैं

You may also like

Leave a Comment