Sunday, March 2, 2025
Home जालंधर जालंधर-जम्मू हाईवे पर भयानक रोड एक्सीडेंट, तेज रफ्तार टिप्पर पलटा, केबिन में फसा ड्राइवर

जालंधर-जम्मू हाईवे पर भयानक रोड एक्सीडेंट, तेज रफ्तार टिप्पर पलटा, केबिन में फसा ड्राइवर

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

जालंधर: पंजाब के जालंधर-जम्मू नेशनल हाईवे पर तड़के सुबह एक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार जालंधर-जम्मू नेशनल हाईवे पर काला बकरा के पास देर रात एक तेज रफ्तार टिप्पर अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। जबकि एक्सीडेंट में टिप्पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। यह हादसा बीती देर रात करीब 2 से ढ़ाई बजे के बीच का बताया जा रहा है।

वहीं हादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत हादसे की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद घटनास्थल पर जेसीबी बुलाई गई। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद टिप्पर चालक केबिन में फंस गया। जिसको जीसीबी की मदद से डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद टिप्पर के केबिन से सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में टिप्पर चालक घायल हो गया, जिसका सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

वहीं राहगीरों के अनुसार अचानक सड़क पर जाते हुए उन्हें जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ियां रोकी और मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। वहीं सूचना पाकर तुरंत मौके पर सड़क सुरक्षा फोर्स की टीमें पहुंच गई थी। उन्होंने ड्राइवर को निकालने की कोशिश की, मगर सफल नहीं हो पाए। जिसके बाद जेसीबी की मदद से किसी तरह ड्राइवर को बाहर निकाला गया। तब तक टिप्पर चालक बेहोश हो चुका था। जिसके बाद सड़क हादसे की जांच के लिए मौके पर थाना आदमपुर से पुलिस पार्टी पहुंची। थी। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

You may also like

Leave a Comment