Sunday, April 12, 2026
Home क्राइम जालंधर पुलिस की बड़ी कामयाबी: हथियार तस्करी गिरोह के 17 आरोपी गिरफ्तार

जालंधर पुलिस की बड़ी कामयाबी: हथियार तस्करी गिरोह के 17 आरोपी गिरफ्तार

by News 360 Broadcast

भारी मात्रा में असला और नशा बरामद

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कमिश्नरेट पुलिस के हाथों एक बड़ी सफलता लगी है। जानकारी के अनुसार कमिश्नरेट पुलिस ने 2 सप्ताह से चल रहे ऑपरेशन में एक इंटरस्टेट हथियार तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के 17 खतरनाक अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस सम्बन्ध में जानकारी पंजाब के DGP गौरव यादव ने X पर पोस्ट शेयर कर दी है।

DGP गौरव यादव ने कहा कि पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 18 अवैध पिस्टल, 66 कारतूस और 1.1 किलो हेरोइन बरामद हुई है। सभी आरोपी पंजाब और हरियाणा में हथियारों की तस्करी करते थे। पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा की टीम ने राज्य में विभिन स्थानों पर रेड कर इस बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों को अलग-अलग जगह से काबू किया गया है। पुलिस का यह कहना है कि आरोपियों पर पंजाब में कई केस दर्ज किए गए हैं।

You may also like

Leave a Comment