Thursday, September 19, 2024
Home एजुकेशन HMV ने जीता जिला पर्यावरण अवार्ड 2024-25

HMV ने जीता जिला पर्यावरण अवार्ड 2024-25

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर/एजुकेशन)

जालंधर: शहर के हंसराज महिला महाविद्यालय को नेशनल एडुट्रस्ट ऑफ इंडिया द्वारा जिला पर्यावरण अवार्ड 2024-25 द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में दिया जाता है। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने डीएवी प्रबंधकर्त्री समिति के प्रधान पदमश्री डॉ. पूनम सूरी व लोकल एडवाइजरी कमेटी के चेयरमैन जस्टिस (रिटा.) श्री एन.के. सूद व डीएवी प्रबंधकर्त्री समिति व लोकल एडवाइजरी कमेटी के सभी सदस्यों का निरंतर मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। प्राचार्या डॉ. सरीन ने बताया कि एचएमवी में पर्यावरण संरक्षण के लिए कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं। जिनमें आशियाना, आब-ओ-हवा, एचएमवी ई-ट्री, पेपर रिसाइकलिंग यूनिट आदि शामिल हैं।

उन्होंने एचएमवी स्टेक होल्डर्स का भी धन्यवाद किया। प्रोजैक्ट कोआर्डिनेटर डॉ. अंजना भाटिया ने कहा कि एचएमवी का चयन विभिन्न मामलों पर किया गया जैसे संसाधन संरक्षण, रिसाइकलिंग प्रयास तथा पर्यावरण जागरूकता के प्रति किए जाने वाले प्रयास।नेशनल एडुट्रस्ट ऑफ इंडिया स्टेट्स के चीफ एग्जीक्यूटिव आफिसर समर्थ शर्मा ने कहा कि एचएमवी ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में काबिल-ए-तारीफ काम किया है तथा उनके द्वारा किए जाने वाले प्रयास अभूतपूर्व हैं।

You may also like

Leave a Comment