Thursday, February 12, 2026
Home पंजाब सिद्धू मूसेवाला फैंस के लिए Good News, छठा गाना 4.10 आज होगा रिलीज

सिद्धू मूसेवाला फैंस के लिए Good News, छठा गाना 4.10 आज होगा रिलीज

by News 360 Broadcast

दोआबा न्यूज़लाईन (मनोरंजन/पंजाब)

पंजाब: पंजाब के चहेते दिवगंत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के फैंस के लिए एक बड़ी खुशबरी है। जानकारी के अनुसार आज यानि बुधवार को मूसेवाले का नया गाना 4.10 रिलीज होगा। बता दें कि यह गाना सिद्धू की मौत के बाद का उनका छठा गाना है जिसको उनके करीबी सन्नी माल्टन अपने निजी पेज पर रिलीज करेंगे। हालांकि इसका टीजर मंगलवार को सन्नी के यूट्यूब पेज पर रिलीज हो चुका है।

मिली जानकारी के अनुसार ये गाना रैपर सन्नी माल्टन ने पूरा किया है। मूसेवाला के फैंस के लिए दो महीनों में ये दूसरी खुशखबरी है। दरअसल बीते महीने ही मूसेवाले के घर उसके छोटे भाई का जन्म हुआ है। फैंस ने उसके गाने का टीजर खूब पसंद किया है। टीजर पर सुबह 12 बजे तक 11 हजार से ज्यादा लोगों ने गाने के नीचे कमेंट किए थे। सिद्धू का ये गाना शाम करीब पांच बजे रिलीज किया जाना है। जिसका नाम 4:10 रखा गया है। यही कारण है कि इस गीत को चौथे महीने की दस तारीख को रिलीज किया जा रहा है।

इस गीत के पोस्टर को रिलीज करने के साथ रैपर ने जानकारी देते हुए कहा कि गीत को उनके यू-ट्यूब चैनल पर ही रिलीज किया जाएगा। बता दें कि सनी माल्टन और बिग बर्ड ने सिद्धू मूसेवाला के साथ कई गानों में काम किया है। इसमें लेवल्स, नेवर फोल्ड, जस्ट लिसन जैसे कई हिट गाने शामिल हैं। जिनको उनके फैंस ने भी खूब पसंद किया है।

You may also like

Leave a Comment