
दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: शहर के हंसराज महिला महाविद्यालय के बी. डिजाइन (मल्टीमीडिया) सेमेस्टर-1 की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज्यादा एसजीपीए लाकर कॉलेज का नाम रोशन किया। जसमीन कौर ने 8.83 एसजीपीए और मन्नत चड्डा ने 8.71 एसजीपीए हासिल करके सराहनीय प्रदर्शन किया।


इस अवसर पर कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. एकता खोसला ने छात्राओं और विभाग के प्रमुख आशीष चड्ढा और तन्वी अग्रवाल को बधाई दी तथा उनकी मेहनत और दृढ़ संकल्प की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से ही छात्राएँ उत्कृष्टता की ओर अग्रसर हो रही हैं। वहीं विभागाध्यक्ष आशीष चड्डा ने छात्राओं की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें अपने शैक्षणिक और व्यावसायिक जीवन में निरंतर सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
