Friday, May 22, 2026
Home एजुकेशन HMV कॉलेज की बी. वॉक जर्नलिज्म एंड मीडिया की छात्राओं ने पाए बेहतरीन SGPA

HMV कॉलेज की बी. वॉक जर्नलिज्म एंड मीडिया की छात्राओं ने पाए बेहतरीन SGPA

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

जालंधर: शहर के हंसराज महिला महाविद्यालय की बी. वॉक जर्नलिज्म एंड मीडिया सेमेस्टर 1 व 5 की छात्राओं ने बेहतरीन एसजीपीए प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। सेमेस्टर 5 की छात्रा परमप्रीत कौर ने 8.28 एसजीपीए प्राप्त कर कॉलेज का मान बढ़ाया। सेमेस्टर- 1 की छात्रा ग्रेस ने 8.12 एसजीपीए तथा सुहानी ने 8.04 एसजीपीए प्राप्त कर गौरवान्वित किया।

वहीं कॉलेज की प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने छात्राओं को बधाई दी व आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर विभागाध्यक्षा डॉ. रमा शर्मा भी उपस्थित थी।

You may also like

Leave a Comment