Wednesday, May 20, 2026
Home एजुकेशन केएमवी की खिलाड़ियों का 11वीं इंटर-जोनल सीनियर नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन

केएमवी की खिलाड़ियों का 11वीं इंटर-जोनल सीनियर नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

जालंधर: शहर के कन्या महाविद्यालय की सॉफ्टबॉल टीम ने प्रतिष्ठित 11वीं इंटर-जोनल सीनियर नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप (2026-27) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल कर संस्था एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया। यह राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप आंध्र प्रदेश के भीमुनिपटनम, विशाखापट्टनम में आयोजित की गई, जिसमें देशभर की शीर्ष टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए ईशिका, शरणजीत कौर, अनुबीर कौर, संजना शर्मा तथा रवीना ने मैदान में शानदार खेल भावना, रणनीतिक कौशल एवं दृढ़ता का परिचय दिया।

वहीं निदेशिका प्रो. (डॉ.) अतिमा शर्मा द्विवेदी ने खिलाड़ियों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि केएमवी सदैव छात्राओं को खेलों में उत्कृष्टता प्राप्त करने हेतु अत्याधुनिक खेल सुविधाएँ, आर्थिक सहयोग एवं प्रेरणादायक वातावरण प्रदान करता रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा कर अन्य युवतियों के लिए प्रेरणास्रोत बनने का कार्य किया है। टीम की इस शानदार सफलता का श्रेय कोच फिलिप चौहान के कठोर प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन के साथ-साथ डॉ. दविंदर सिंह और अमनदीप कौर के निरंतर सहयोग एवं प्रेरणा को भी जाता है।

You may also like

Leave a Comment