Monday, March 30, 2026
Home एजुकेशन APJ स्कूल में मास्टर एंड मिस एंजेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन

APJ स्कूल में मास्टर एंड मिस एंजेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

जालंधर: शहर के एपीजे एजुकेशन के संस्थापक चेयरमैन सत्यपाल जी के आशीर्वाद में वर्तमान चेयरमैन सुषमा पाल बरलिया जी की प्रेरणा तथा लीड–एजुकेशन वर्टिकल डॉ. नेहा बरलिया के मार्गदर्शन में एपीजे स्कूल रामामंडी में नर्सरी से यूकेजी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए मास्टर एंड मिस एंजेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बड़े ही उत्साह और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया। नर्सरी कक्षा से मिस एंजेल का खिताब एंजेल प्रीत तथा मास्टर एंजेल का खिताब वंश ने प्राप्त किया। एलकेजी कक्षा से मिस एंजेल हरबानी एवं मास्टर एंजेल लक्ष्य रहे। यूकेजी कक्षा से मिस एंजेल जसलीन तथा मास्टर एंजेल जैवीर को चुना गया।

इस प्रतियोगिता में बच्चों ने बहुत ही सुंदर तरीके से अपना परिचय प्रस्तुत किया तथा अपने व्यक्तित्व, प्रतिभा और आत्मविश्वास का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। नन्हे प्रतिभागियों ने अपनी मेहनत और हुनर से सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रिंसीपल ए. के. शर्मा जी ने तथा उपाधानाचार्या लवलीन बग्गा ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा विजेताओं को मास्टर तथा मिस एंजल के किताब से नवाज़ा। यह प्रतियोगिता बच्चों के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने में अत्यंत सहायक सिद्ध हुई।

You may also like

Leave a Comment