Friday, February 27, 2026
Home एजुकेशन Hans राज महिला महाविद्यालय में मनोविज्ञान पर 30 घंटे का स्किल सर्टिफिकेट कोर्स संपन्न

Hans राज महिला महाविद्यालय में मनोविज्ञान पर 30 घंटे का स्किल सर्टिफिकेट कोर्स संपन्न

by uRpFQ@123cqpFCDM@f6fUXBy@NT

जालंधर: हंसराज महिला महाविद्यालय में प्राचार्या डॉ. एकता खोसला के कुशल नेतृत्व में पीजी मनोविज्ञान विभाग द्वारा एचएमवी स्किल कोर्स हब के सहयोग से “स्ट्रेस मैनेजमेंट के लिए पॉजिटिव साइकोलॉजी” विषय पर 30 घंटे का शॉर्ट टर्म वैल्यू एडेड सर्टिफिकेट कोर्स सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

यह कोर्स विद्यार्थियों को यह समझाने के उद्देश्य से तैयार किया गया था कि विचार, भावनाएं और व्यवहार मानसिक स्वास्थ्य को किस प्रकार प्रभावित करते हैं। प्रायोगिक गतिविधियों और वास्तविक जीवन के उदाहरणों के माध्यम से छात्राओं को मनोविज्ञान से जुड़ी उपयोगी जानकारी प्रदान की गई, जिसे वे अपने दैनिक जीवन में भी लागू कर सकती हैं।

कार्यक्रम का आयोजन शॉर्ट टर्म कोर्स कोऑर्डिनेटर बीना गुप्ता तथा पीजी साइकोलॉजी विभाग की अध्यक्ष डॉ. आशामीन कौर के मार्गदर्शन में किया गया। सत्रों का संचालन मनोविज्ञान विभाग की सहायक प्रोफेसर प्रिया सेठ ने रिसोर्स पर्सन के रूप में किया। कोर्स में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। यह पहल छात्राओं के जीवन में अधिक सकारात्मक और आशावादी दृष्टिकोण विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

You may also like

Leave a Comment