Saturday, March 15, 2025
Home एजुकेशन सेंट सोल्जर ग्रुप के विद्यार्थियों ने पिंगला घर के स्पेशल बच्चों के साथ मनाई फूलों की होली

सेंट सोल्जर ग्रुप के विद्यार्थियों ने पिंगला घर के स्पेशल बच्चों के साथ मनाई फूलों की होली

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

जालंधर: शहर के सेंट सोल्जर ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने पिंगला घर के विशेष बच्चों व ग्रुप के विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों के साथ फूलों से होली मनाई। ग्रुप हर वर्ष इन विशेष बच्चों के साथ खुशी के पल मनाता है। ताकि ग्रुप से जुड़े विद्यार्थियों, स्टाफ सदस्यों, प्रबंधन व समाज में एक नई सोच पैदा हो सके। इस अवसर पर ग्रुप वाइस चेयरपर्सन ने सभी बच्चों का मुंह मीठा करवाया व फल वितरित करने के बाद बच्चों को ऑर्गेनिक रंगों से टीका लगाया, जिससे उन बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

उन्होंने सभी को होली की बधाई दी व भगवान के आगे नतमस्तक होकर इन बच्चों के लिए प्रार्थना की और कहा कि ये भगवान के विशेष बच्चे हैं, और इन्हें भी खुशियां बांटने का हक है, हमें अपने जीवन के कुछ पल इनके साथ बिताने चाहिए।

सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं ने मनाया होली का त्यौहार

होली बुराई पर अच्छाई की जीत और भगवान कृष्ण और राधा के बीच के स्वर्गीय प्रेम का उत्सव है। इस मौके सेंट सोल्जर ग्रुप के विद्यार्थियों ने शिक्षकों और सभी स्टाफ सदस्यों के साथ होली खेली, जिन्होंने होली मनाने का महत्व और भगत प्रहलाद की कहानी बताई। सभी ने अपनी मुस्कान और रंगों से इस दिन को रंगीन बनाया। सभी स्कूल शाखाओं में इस त्यौहार को बहुत अद्भुद ढंग से मनाया गया।

इस उत्सव में स्टाफ और विद्यार्थियों ने भाग लिया और इस दिन को यादगार बना दिया। इस उत्सव पर ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी।

You may also like

Leave a Comment