Tuesday, February 17, 2026
Home एजुकेशन HMV कॉलेज में 30 अक्तूबर को आयोजित होगी 94वीं कन्वोकेशन

HMV कॉलेज में 30 अक्तूबर को आयोजित होगी 94वीं कन्वोकेशन

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

जालंधर: शहर के हंसराज महिला महाविद्यालय में सेशन 2023-24 की कन्वोकेशन 30 अक्तूबर, 2025 को आयोजित की जा रही है। इस अवसर पर गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. कर्मजीत सिंह मुख्यातिथि रहेंगे। डीएवी प्रबंधकर्ती समिति के वाइस प्रेजीडेंट तथा लोकल एडवाइजरी कमेटी के चयरमैन जस्टिस (रिटा.) एन.के. सूद एवं वाई. के. सूद विशिष्ट अतिथि रहेंगे।

वहीं कन्वोकेशन की जानकारी देते हुए प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने बताया कि कुल 767 छात्राओं को डिग्री दी जाएगी जो कि विभिन्न स्ट्रीम्स की ग्रेजुएट व पोस्ट ग्रेजुएट छात्राएं रहेंगी। कान्वोकेशन की रिहर्सल 29 अक्तूबर को की जाएगी। वहीं डिग्री लेने वाली छात्राओं के लिए रिहर्सल में भाग लेना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए छात्राएं कॉलेज अधिकारियों से सम्पर्क कर सकती हैं।

You may also like

Leave a Comment