Tuesday, September 17, 2024
Home पंजाब पंजाब के 5 साल के बच्चे ने फतह की माउंट किलिमंजारो, DGP ने X पर पोस्ट डाल दी बधाई

पंजाब के 5 साल के बच्चे ने फतह की माउंट किलिमंजारो, DGP ने X पर पोस्ट डाल दी बधाई

by News 360 Broadcast

किलिमंजारों पर चढ़ने वाले एशिया के सबसे कम उम्र के बच्चे का हासिल किया ख़िताब

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

रोपड़ः पंजाब के रोपड़ के 5 वर्षीय बच्चे तेगबीर सिंह ने एक नया रिकॉर्ड कायम कर परिवार सहित पूरे पंजाब का नाम रोशन किया है। माउंट किलिमंजारो पर ट्रैकिंग करने वाले दुनिया के पोर्टल लिंक के अनुसार तेगबीर सिंह ने माउंट किलिमंजारो पर चढ़ने वाले एशिया के सबसे कम उम्र के बच्चे का ख़िताब अपने नाम कर लिया है। उनकी इस उपलब्धि से उनके कोच और माता-पिता सहित पूरे परिवार में ख़ुशी का माहौल है। बता दें कि माउंट किलिमंजारो अफ्रीकी महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी है और तंजानिया में 19340 फीट (5895 मीटर) से अधिक की ऊंचाई पर स्थित है।

वहीं चोटी फतह करने के बाद तेगबीर सिंह ने वहां अपना राष्ट्रिय ध्वज तिरंगा फहराया। यह पल काफी भावुक करने वाला था। इस दौरान उसके पिता भी साथ थे।

तेगबीर ने चोटी फतह करने का श्रेय अपने अपने कोच बिक्रमजीत सिंह घुम्मन और अपने परिवार के दिया। तेगबीर के कोच एक सेवानिवृत्त हैंडबॉल कोच हैं। वहीं परिजनों ने अपने बच्चे की इस बड़ी सफलता के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस यात्रा के लिए तेगबीर ने काफी प्रयास किया गया। एक साल पहले से ही इसकी तैयारी शुरू कर दी थी। बच्चे को कई जगह ट्रैकिंग पर लेकर गए। जिसके बाद चोटी पर चढ़ने के लिए प्लानिंग शुरू की गई।

वहीं तेजवीर की कम उम्र में इतनी बड़ी उपलब्धि के लिए पंजाब के DGP गौरव यादव ने भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट डाल कर उसे और उसके परिवार को बधाई दी है। उन्होंने लिखा है कि तेजवीर का दृढ़ संकल्प और लचीलापन हम सभी के लिए प्रेरणा है। उनकी उपलब्धि दूसरों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

You may also like

Leave a Comment