महानगर के इस लोटरी स्टाल पर MLA शीतल अंगुराल ने की Live रेड, पढ़ें खबर

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर/क्राइम)

जालंधर: शहर में बस्ती बावा खेल नहर के पास चल रहे एक लाटरी स्टाल पर बीती रात वेस्ट हलके के विधायक शीतल अंगुराल ने लाइव होकर रेड की। इस दौरान विधायक ने उक्त लॉटरी स्टाल के मालिक पर आरोप लगाया कि उसके द्वारा यहां सरकारी लॉटरी के नाम पर धड़ा सट्टा लगवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लॉटरी स्टाल मालिक लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहा है। शीतल अंगुराल ने कहा कि पुलिस की मिलीभगत से सुधीर नमक व्यक्ति द्वारा ये धड़े सट्टे का धंधा चलाया जा रहा है।

इस रेड के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। बता दें कि विधायक ने फोन कर मौके पर पुलिस अधिकारियों को बुला लिया था और उनके खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। विधायक ने कहा कि आरोपी लोगों और सरकार को गुमराह कर रहे हैं। विधायक ने कहा- ये लॉटरी की दुकान किसकी शह पर चल रही है, इस पर पुलिस को जांच करने के आदेश दिए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार विधायक गुप्त तरीके से बीते सोमवार देर शाम अपनी टीम के साथ मौके पर लोटरी की दुकान पर पहुंचे थे। जिसके बाद उन्होंने चुपचाप अपने किसी वर्कर को अंदर भेजा। जिसके बाद उन्होंने खुद अंदर जाकर रेड कर दी। सारे मामले की सूचना जालंधर सिटी पुलिस के अधिकारियों को दी गई तो जांच के लिए पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

Related posts

PCMSD कॉलेजिएट स्कूल ने हवन समारोह के साथ की नए शैक्षणिक सत्र 2026–27 की शुरुआत

शिक्षा मंत्रालय ने HMV को 5-स्टार SVHR रेटिंग के साथ घोषित किया हरित उत्कृष्टता का अग्रणी संस्थान

HMV के बी. डिजाइन (मल्टीमीडिया) Sem-1 की छात्राओं ने कॉलेज का नाम किया रोशन