HMV की MSc (बॉटनी) सेमेस्टर-3 की छात्राओं ने कॉलेज का नाम किया रोशन

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

जालंधर: शहर के हंस राज महिला महाविद्यालय की एम.एस.सी. (बॉटनी) सेमेस्टर 3 की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी परीक्षा में शानदार प्रदर्शन हासिल किया। एम.एस.सी. सेमेस्टर 3 में रजनी ने 9.28 एसजीपीए, रीति ने 9.16 और मनप्रीत ने 8.92 एसजीपीए हासिल किए हैं।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने छात्राओं को कॉलेज का नाम रोशन करने के लिए बधाई दी और ऐसे शानदार नतीजों के लिए फैकल्टी के प्रयासों की भी सराहना की। पीजी बॉटनी विभाग की अध्यक्षा डॉ. अंजना भाटिया ने छात्राओं और उनकी पूरी टीम डॉ. श्वेता चौहान, डॉ. रमनदीप, सुश्रो हरप्रीत और डॉ. शुचि को शानदार नतीजों के लिए बधाई दी।

Related posts

DAV कॉलेज के छात्र का भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन

HMV कॉलेज के BA (ऑनर्स) साइकोलॉजी Sem-V की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी नतीजों में किया शानदार प्रदर्शन

सेंट सोल्जर ग्रुप के छात्र निशानेबाज देव बंधु ने राज्य शूटिंग चैंपियनशिप के लिए किया क्वालिफाई