HMV कॉलेज के BA (ऑनर्स) साइकोलॉजी Sem-V की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी नतीजों में किया शानदार प्रदर्शन

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

जालंधर: शहर के हंस राज महिला महाविद्यालय की बीए (ऑनर्स) साइकोलॉजी सेमेस्टर-V की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करके संस्थान का नाम रोशन किया है। कॉलेज की छात्राओं तान्या सैनी, प्रभलीन कौर चंडी, मलिका श्रेष्ठ, दिव्या और जसलीन कौर ने 9.00 एसजीपीए हासिल किया। वहीं सोनम काजला, अवनी ठाकुर, मुस्कान राज, अल्फोंसा, जसप्रीत कौर, विशाली, हर्षिता और सपना ने 8.00 एसजीपीए प्राप्त किया।

इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ. एकता खोसला ने छात्राओं को बधाई दी और विभागाध्यक्षा डॉ. अशमीन कौर तथा फैकल्टी सदस्यों सुश्री प्रिया और नंदिता की उनके मार्गदर्शन और सहयोग के लिए सराहना की। यह उपलब्धि विभाग की शैक्षणिक उत्कृष्टता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Related posts

DAV कॉलेज के छात्र का भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन

सेंट सोल्जर ग्रुप के छात्र निशानेबाज देव बंधु ने राज्य शूटिंग चैंपियनशिप के लिए किया क्वालिफाई

फिल्लौर पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या और नशा तस्करी मामलों में काबू किया 1 फरार आरोपी