HMV की टीम ने इंटर कॉलेज क्विज प्रतियोगिता में जीती ट्राफी

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर/एजुकेशन)

जालंधर: शहर के हंसराज महिला महाविद्यालय की क्विज टीम ने श्री गुरु तेग बहादुर यूनिवर्सिटी कॉलेज सठियाला द्वारा आयोजित इंटर कॉलेज क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया है। क्विज प्रतियोगिता के 2 राउंड थे- लिखित व मुख्य राउंड। एचएमवी की टीम में नज्म, अलीशा व पूजा कुमारी शामिल थी। उन्होंने 145 अंक अर्जित करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को सर्टीफिकेट, ट्राफी व 7000 रुपए का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

प्राचार्या प्रो.डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने टीम को बधाई दी। उन्होंने इंचार्ज बीनू गुप्ता, प्रोतिमा व आंचल महाजन के प्रयासों की सराहना की तथा कहा कि एचएमवी की क्विज टीम सर्वश्रेष्ठ होने को साबित भी करके दिखाती है।

Related posts

इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन के भावी शिक्षकों ने टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने की उपलब्धि हासिल की

HMV कॉलेज ने महिलाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और HIV/AIDS पर आयोजित की जागरूकता वार्ता

DAV कॉलेज में कॉम फिएस्टा आयोजित, हरनाम और जानवी बने MR एवं MISS डीएवी