HMV कॉलेज की छात्राओं ने पास की सीए की परीक्षा

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

जालंधर: शहर के हंसराज महिला महाविद्यालय के पीजी विभाग कॉमर्स एंड मैनेजमेंट की छात्राओं ने सीए इंटर ग्रुप-।। तथा फाउंडेशन परीक्षा पास कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। कॉलेज की छात्राएं प्रभनूर कौर, दीपाली बुग्गल व नैंसी गुप्ता ने सीए इंटर ग्रुप-।। की परीक्षा तथा स्नेहा ने सीए फाउंडेशन सितंबर 2025 की परीक्षा पास कर कॉलेज को गौरवान्वित किया है।

इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या प्रो. डॉ. एकता खोसला ने छात्राओं को बधाई दी। वहीं इस मौके पर विभागाध्यक्षा मीनू कोहली व कॉमर्स की एसोसिएट प्रो. बीनू गुप्ता भी उपस्थित रहीं।

Related posts

PCMSD कॉलेज के NCC कैडेटस फिटनेस और साइकिल रैली के माध्यम से टिकाऊ जीवन शैली के बने चैंपियन

APJ कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स के BA सेमेस्टर-5 के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी में हासिल किए श्रेष्ठ स्थान

HMV कॉलेज की छात्रा ने महाविद्यालय का रोशन किया नाम