HMV कॉलेज की छात्राओं ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते इनाम

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

जालंधर: शहर के हंसराज महिला महाविद्यालय के रेड रिबन क्लब व फाइन आर्ट्स विभाग की छात्राओं ने पंजाब स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी एवं यूथ वेलफेयर विभाग जालंधर द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में इनाम जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया है। वहां रेड रिबन क्लब की इंचार्ज डॉ. दीपाली प्रतियोगिता में छात्राओं के साथ गईं।

इस प्रतियोगिता में बीएफए सेमेस्टर-3 की छात्रा गुरअसीस कौर ने पोस्टर मेकिंग में तृतीय ईनाम तथा जैसमीन महे ने स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में तृतीय ईनाम जीता। वहीं प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला ने विजेताओं एवं इंचार्ज अध्यापकों को बधाई दी। इस अवसर पर फाइन आर्ट्स विभागाध्यक्षा डॉ. नीरू भारती शर्मा भी उपस्थित थे।

Related posts

HMV कॉलेज के BA (ऑनर्स) साइकोलॉजी Sem-V की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी नतीजों में किया शानदार प्रदर्शन

सेंट सोल्जर ग्रुप के छात्र निशानेबाज देव बंधु ने राज्य शूटिंग चैंपियनशिप के लिए किया क्वालिफाई

फिल्लौर पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या और नशा तस्करी मामलों में काबू किया 1 फरार आरोपी