सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस पैरामेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में बनकर उभरा छात्रों की पहली पसंद

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ती संभावनाओं के चलते पैरामेडिकल एवं फार्मेसी कोर्सों की ओर बढ़ रहा विद्यार्थियों का रुझान

जालंधर: शहर का सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस विद्यार्थियों के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध करवा रहा है, जिससे उन्हें आधुनिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक एवं क्लीनिकल अनुभव भी प्राप्त हो सके। संस्थान द्वारा संचालित प्रमुख पाठ्यक्रमों में एम. फार्मेसी, बी. फार्मेसी, डी. फार्मेसी, डिप्लोमा इन मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी (एमएलटी- 3 वर्ष), एम.एससी. मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी, एम.एससी. बायोकेमिस्ट्री, बी.एससी. एनेस्थीसिया एवं ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी, बी.एससी. मेडिकल लैबोरेटरी साइंस, बी.एससी. ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी, बी.एससी. रेडियोलॉजी एवं इमेजिंग टेक्नोलॉजी, बी.एससी. कार्डियो केयर टेक्नोलॉजी, बी.एससी. ऑप्टोमेट्री तथा बी.वॉक. चाइल्ड केयर शामिल हैं।

वहीं प्रबंधन ने बताया कि संस्थान विद्यार्थियों का केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं, क्लीनिकल एक्सपोजर, कार्यशालाओं, सेमिनारों और इंडस्ट्री- ओरिएंटेड प्रशिक्षण के माध्यम से व्यावहारिक दक्षता भी प्रदान करता है। यही कारण है कि यहां से शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अस्पतालों, डायग्नोस्टिक लैब्स, रिसर्च सेंटरों, फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्री, हेल्थकेयर संगठनों तथा विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में सफलतापूर्वक अपना करियर बना रहे हैं। ग्रुप की चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने कहा कि पैरामेडिकल एवं फार्मेसी कोर्सों में लगातार बढ़ रही दाखिला संख्या संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता, व्यावसायिक विकास और रोजगारोन्मुखी शिक्षा के प्रति विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के विश्वास को दर्शाती है।

उन्होंने यह भी कहा कि सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस भविष्य के कुशल स्वास्थ्य पेशेवरों को तैयार करने तथा देश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य
सेवा क्षेत्र को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को आह्वान किया कि वे स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उज्ज्वल एवं सम्मानजनक करियर बनाने के लिए पैरामेडिकल एवं फार्मेसी शिक्षा को अपनाएं तथा सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के माध्यम से अपने सपनों को नई उड़ान दें।

Related posts

HMV कॉलेज की छात्रा ने संस्थान का नाम किया रोशन

DAV कॉलेज के कॉमर्स स्टूडेंट्स ने CA/CS एग्जाम, एकेडमिक्स और प्लेसमेंट में रचा इतिहास

मेहरचंद के प्रिंसिपल ने CM मान को लिखा पत्र, इलेक्शन वीर और जनगणना वीर की भर्ती का दिया सुझाव