2 दिवसीय दौरे पर पंजाब आए AAP सुप्रीमो, CM मान सहित जालंधर में लोगों को सौंपेंगे मोहल्ला क्लीनिक

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर/राजनीती)

जालंधर: पंजाब के जालंधर में आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और CM भगवंत मान पहुंचेंगे। बता दें कि आज से दिल्ली के सीएम केजरीवाल 2 दिवसीय पंजाब दौरे पर हैं। मिली जानकारी के अनुसार दोनों जालंधर में साढ़े 12 बजे 150 मोहल्ला क्लीनिकों का उद्घाटन करेंगे। उनके आने को लेकर शहर में पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।

वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के इस दौरे को आने वाले लोकसभा चुनावों से भी जोड़कर भी देखा जा रहा है। उद्घाटन के साथ-साथ वे लोकसभा उम्मीदवारों को लेकर भी चर्चा करेंगे।

बता दें कि अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान रविवार को लुधियाना में होने जा रहे मिलनी समारोह में भाग लेने के साथ-साथ 3 एमिनेंस स्कूलों का भी शुभारंभ करने वाले हैं। ये तीनों एमिनेंस स्कूल बनकर तैयार हैं और रविवार को ये पंजाब के लोगों को सौंप दिए जाएंगे।

Related posts

PCMSD कॉलेजिएट स्कूल ने हवन समारोह के साथ की नए शैक्षणिक सत्र 2026–27 की शुरुआत

शिक्षा मंत्रालय ने HMV को 5-स्टार SVHR रेटिंग के साथ घोषित किया हरित उत्कृष्टता का अग्रणी संस्थान

HMV के बी. डिजाइन (मल्टीमीडिया) Sem-1 की छात्राओं ने कॉलेज का नाम किया रोशन