HMV कॉलेज में विश्व पर्यावरण सप्ताह पर विविध गतिविधियों का आयोजन

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

जालंधर: शहर के हंस राज महिला महाविद्यालय के पर्यावरण क्लब एवं स्नातकोत्तर जूलॉजी विभाग ने एचएमवी एलुमनी वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) के सहयोग से विश्व पर्यावरण सप्ताह के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया। यह कार्यक्रम प्राचार्या डॉ. एकता खोसला के सफल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण तथा सतत् जीवनशैली के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। विश्व पर्यावरण सप्ताह का मुख्य विषय प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए के अंतर्गत नारा लखन प्रतियोगिता एवं प्रकृति फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लते हुए अपने रचनात्मक नारों और सुंदर छायाचित्रों के माध्यम से प्रकृति की सुंदरता, जैव विविधता तथा उसके संरक्षण की आवश्यकता को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों के पर्यावरणीय मुद्दों, जैव विविधता संरक्षण, जलवायु परिवर्तन तथा सतत् विकास संबंधी ज्ञान को बढ़ाने के लिए एक ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने पर्यावरण क्लब एवं स्नातकोत्तर जूलॉजी विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी सार्थक गतिविधियाँ विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाती हैं तथा उन्हें सकारात्मक कदम उठाने के लिए प्रेरित करती हैं।

वहीं डॉ. सीमा मरवाहा, डीन अकादमिक एवं जूलॉजो विभागाध्यक्ष ने जैव विविधता की रक्षा और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया। पर्यावरण क्लब की इंचार्ज डॉ. साक्षी वर्मा एवं सह-इंचार्ज रवि कुमार ने कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समन्वयन किया तथा विद्यार्थियों को उत्साहपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित की।

Related posts

DAV कॉलेज के कॉमर्स स्टूडेंट्स ने CA/CS एग्जाम, एकेडमिक्स और प्लेसमेंट में रचा इतिहास

मेहरचंद के प्रिंसिपल ने CM मान को लिखा पत्र, इलेक्शन वीर और जनगणना वीर की भर्ती का दिया सुझाव

PCMSD कॉलेज के NCC कैडेटस फिटनेस और साइकिल रैली के माध्यम से टिकाऊ जीवन शैली के बने चैंपियन