जालंधर-अमृतसर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बच्चे व महिला सहित 3 की मौके पर ही मौत

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर/शहर)

जालंधर-अमृतसर हाईवे पर सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बल अस्पताल के सामने रोड के साइड पर खड़ी ट्रेक्टर ट्राली में पीछे से तेज रफ्तार कार आ घुसी। मौके पर कार सवार दो महिलाओं व एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

मृतकों की पहचान गार्डन कॉलोनी निवासी मोहन सिंह (70), उसकी पत्नी राजवंत कौर (65) और बेटी सर्बजीत कौर के रूप में हुई है। जिसकी 28 दिसंबर 2023 को पातड़ा के साजनप्रीत के साथ शादी हुई थी।

इस सबंधी पुलिस अधिकारी ने बताया कि कंट्रोल रूम पर उनको सूचना मिली थी कि हाईवे पर स्थित एक गाड़ी ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसी है और उसमें सवार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। मौके पर आकर देखा तो कार में दो महिलाएं थी व एक व्यति सवार था। जब जांच अधिकारी से पूछा गया कि हाईवे पर यह ट्रेक्टर ट्राली क्यों खड़ी हुई थी। जिसके बाद उक्त अधिकारी ने बताया कि फिलहाल अभी तक इसका ड्राइवर नही मिला है। ड्राइवर की जांच की जा रही है।

Related posts

PCMSD कॉलेजिएट स्कूल ने हवन समारोह के साथ की नए शैक्षणिक सत्र 2026–27 की शुरुआत

शिक्षा मंत्रालय ने HMV को 5-स्टार SVHR रेटिंग के साथ घोषित किया हरित उत्कृष्टता का अग्रणी संस्थान

HMV के बी. डिजाइन (मल्टीमीडिया) Sem-1 की छात्राओं ने कॉलेज का नाम किया रोशन