मानव सहयोग स्कूल में हवन यज्ञ के साथ हुई न्यू सेशन की शुरुआत

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर/एजुकेशन)

जालंधर: शहर के मानव सहयोग स्कूल के प्रांगण में नव-सत्र का शुभारंभ हवन यज्ञ के साथ किया गया। इस पावन अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष डॉक्टर एस० के० शर्मा जी के साथ-साथ मानव सहयोग संस्था के अन्य गणमान्य लोगों में डॉक्टर सुषमा चोपड़ा, विमल जैन भी विशेष रूप से उपस्थित हुए।

वहीं मंत्रोच्चारण के साथ अग्नि देव की पूजा अर्चना की गई। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों के साथ-साथ अध्यापकजनों ने भी यज्ञ आहुति अर्पित की। विद्यालय की प्राचार्या रजनी शर्मा जी ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया और ईश्वर से नव-सत्र के मंगलमय होने की कामना की।

Related posts

HMV के बी. डिजाइन (मल्टीमीडिया) Sem-1 की छात्राओं ने कॉलेज का नाम किया रोशन

KMV के स्टूडेंट्स की रिकॉर्ड तोड़ ऑन कैंपस कॉर्पोरेट प्लेसमेंट, प्रिंसिपल ने प्रतिभाशील छात्राओं को दी बधाई

PCM SD कॉलेज के कॉमर्स और मैनेजमेंट के PG विभाग ने आयोजित किया करियर जागरूकता सत्र