मानव सहयोग स्कूल में हवन यज्ञ के साथ हुई न्यू सेशन की शुरुआत

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर/एजुकेशन)

जालंधर: शहर के मानव सहयोग स्कूल के प्रांगण में नव-सत्र का शुभारंभ हवन यज्ञ के साथ किया गया। इस पावन अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष डॉक्टर एस० के० शर्मा जी के साथ-साथ मानव सहयोग संस्था के अन्य गणमान्य लोगों में डॉक्टर सुषमा चोपड़ा, विमल जैन भी विशेष रूप से उपस्थित हुए।

वहीं मंत्रोच्चारण के साथ अग्नि देव की पूजा अर्चना की गई। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों के साथ-साथ अध्यापकजनों ने भी यज्ञ आहुति अर्पित की। विद्यालय की प्राचार्या रजनी शर्मा जी ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया और ईश्वर से नव-सत्र के मंगलमय होने की कामना की।

Related posts

PCMSD कॉलेज में गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत वर्षगांठ को समर्पित कई गतिविधियों आयोजित

प्रतिष्ठित राष्ट्रीय ग्रोथ मॉनिटरिंग पहल के लिए नॉर्थ इंडिया से इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप चयनित

PCMSD कॉलेज की कैडेट्स ने रेलवे स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक के ज़रिए सफाई के बारे में फैलाई जागरूकता